गुलज़ार (गीतकार)

 

गुलज़ार (गीतकार)

ग़ुलज़ार नाम से प्रसिद्ध सम्पूर्ण सिंह कालरा (जन्म-१८ अगस्त १९३६हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गीतकार हैं। इसके अतिरिक्त वे एक कवि, पटकथा लेखक, फ़िल्म निर्देशक नाटककार तथा प्रसिद्ध शायर हैं। उनकी रचनाएँ मुख्यतः हिन्दीउर्दू तथा पंजाबी में हैं, परन्तु ब्रज भाषाखड़ी बोलीमारवाड़ी और हरियाणवी में भी इन्होंने रचनायएँ कीं। गुलज़ार को वर्ष २००२ में सहित्य अकादमी पुरस्कार और वर्ष २००४ में भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष २००९ में डैनी बॉयल निर्देशित फ़िल्म स्लम्डाग मिलियनेयर में उनके द्वारा लिखे गीत जय हो के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ गीत का ऑस्कर पुरस्कार मिल चुका है। इसी गीत के लिये उन्हें ग्रैमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

जन्म

दीनाझेलम जिलापंजाबब्रिटिश भारत

व्यवसाय

निर्देशक,

गीतकार,

पटकथा लेखक,

निर्माता,

कवि

सक्रिय वर्ष

1961 - वर्तमान

जीवनसाथी

राखी गुलज़ार

बच्चे

मेघना गुलज़ार

पुरस्कार

Best Original Song

2009 Slumdog Millionaire

Best Lyricist

1977 Do diwane is shahar mein... Gharaonda

1979 Aanewala pal jaane wala hai... Gol Maal

1980 Hazaar raahen... Thodi Si Bewafaai

1983 Tujhse naaraz nahin zindagi... Masoom

1988 Mera kuch saamaan... Ijaazat

1991 Yaara sili sili... Lekin...

1998 Chhaiyya Chhaiyya... Dil Se

2003 Saathiya... Saathiya

Best Dialogue

1971 Anand

1973 Namak Haraam

1996 Maachis

2003 Saathiya

Best Story

1996 Maachis

Best Director

1976 Mausam

Best Feature Film (Critics)

1975 Aandhi

2002 Lifetime Achievement Award

Best Director

1976 Mausam

Best Lyricist

1988 Mera kuch saaman... Ijaazat

1991 Yaara sili sili... Lekin...

Best Film for Wholesome Entertainment

1996 Maachis

Best Screenplay

1972 Koshish

Best Documentary

1991 Ustad Amjad Ali Khan

1991 Pt Bhimsen Joshi

प्रारम्भिक जीवन

गुलज़ार का जन्म भारत के झेलम जिला पंजाब के दीना गाँव में, जो अब पाकिस्तान में है, १८ अगस्त १९३६ को हुआ था। गुलज़ार अपने पिता की दूसरी पत्नी की इकलौती संतान हैं। उनकी माँ उन्हें बचपन में ही छोड़ कर चल बसीं। माँ के आँचल की छाँव और पिता का दुलार भी नहीं मिला। वह नौ भाई-बहन में चौथे नंबर पर थे। बंटवारे के बाद उनका परिवार अमृतसर (पंजाबभारत) आकर बस गया, वहीं गुलज़ार साहब मुंबई चले गये। वर्ली के एक गेरेज में वे बतौर मेकेनिक काम करने लगे और खाली समय में कवितायें लिखने लगे। फ़िल्म इंडस्ट्री में उन्होंने बिमल राय, हृषिकेश मुख़र्जी और हेमंत कुमार के सहायक के तौर पर काम शुरू किया। बिमल राय की फ़िल्म बन्दिनी के लिए गुलज़ार ने अपना पहला गीत लिखा। गुलज़ार त्रिवेणी छ्न्द के सर्जक हैं।

रचनात्मक लेखन

गुलजार द्वारा लिखी गई पुस्तकों की सूची-

·                     चौरस रात (लघु कथाएँ, 1962)

·                     जानम (कविता संग्रह, 1963)

·                     एक बूँद चाँद (कविताएँ, 1972)

·                     रावी पार (कथा संग्रह, 1997)

·                     रात, चाँद और मैं (2002)

·                     रात पश्मीने की

·                     खराशें (2003)

चलचित्र सृजन

निर्देशन

गुलजार ने बतौर निर्देशक अपना सफर १९७१ में मेरे अपने से शुरू किया। इससे पहले उन्होंने आशीर्वादआनन्दख़ामोशी और अन्य जैसी फिल्मों के लिए संवाद और पटकथा लिखी थी। मेरे अपने फिल्म तपन सिन्हा की बंगाली फिल्म अपंजन (१९६९) की पुनर्निर्मीती थी। इस फ़िल्म में मीना कुमारी ने आनंदी देवी की प्रमुख भूमिका निभाई, जो एक बुढी विधवा है जो बेरोजगारों और पीड़ित युवाओं की स्थानीय झगड़ों के बीच गिर जाती है। एसे हि एक झगड़े में आनंदी देवी की मौत के कारण उन्हें पता चलता है कि हिंसा कैसे व्यर्थ है।

१९७२ में आयी संजीव कुमार और जया भादुङी अभिनीत फिल्म कोशिश जो एक गूंगे बहरे दम्पति के जीवन पर आधारित कहानी थी, ने आलोचकों को भी हैरान कर दिया। संजीव कुमार को इस फ़िल्म के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिला।

 

इसके बाद गुलजार ने संजीव कुमार के साथ आंधी (१९७५), मौसम (१९७५), अंगूर (१९८१) और नमकीन (१९८२) जैसी फिल्मे निर्देशित की। गुलजार द्वारा निर्देशित चलचित्रों की सूची-

·                     मेरे अपने (१९७१)

·                     परिचय (१९७२)

·                     कोशिश (१९७२)

·                     अचानक (१९७३)

·                     खुशबू (१९७५)

·                     आँधी (१९७५)

·                     मौसम (१९७६)

·                     किनारा (१९७७)

·                     किताब (१९७८)

·                     मीरा (१९७९)

·                     अंगूर (१९८२)

·                     नमकीन (१९८२)

·                     इजाजत (१९८७)

·                     लिबास (१९८८)

·                     लेकिन (१९९०)

·                     माचिस (१९९६)

·                     हु तू तू (१९९९)

गीत लेखन

गुलजार द्वारा लिखे गए गीतों वाले फिल्मों की सूची-

·                     ओमकारा

·                     रेनकोट

·                     पिंजर

·                     दिल से

·                     आँधी

·                     दूसरी सीता

·                     इजाजत

पटकथा लेखन

आँधी (1975) - पटकथा, संवाद

मीरा (1979) - पटकथा, संवाद

पुरस्कार और सम्मान

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ गीतकार - १९७७, १९७९, १९८०, १९८३, १९८८, १९८८, १९९१, १९९८, २००२, २००५

साहित्य अकादमी पुरस्कार २००२ में पद्मभूषण - २००४ गुलज़ार को भारत सरकार द्वारा सन २००४ में कला क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। ये महाराष्ट्र राज्य से हैं। ऑस्कर (सर्वश्रेष्ठ मौलिक गीत का) - २००९ में अंग्रेजी चलचित्र 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के गीत 'जय हो' के लिए ग्रैमी पुरस्कार- २०१० में। दादा साहब फाल्के सम्मान – २०१३.

सन्दर्भ

"हजार चेहरों वाले गुलज़ार"मूल से 12 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 अगस्त 2012. "Gulzar to get Dadasaheb Phalke award" [गुलज़ार को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार]. इण्डिया टुडे डॉट इन (अंग्रेज़ी में). इण्डिया टुडे समूह. १२ अप्रैल २०१४. मूल से 3 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १२ अप्रैल २०१४. बीबीसी हिन्दी. १२ अप्रैल २०१४. मूल से 13 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १२ अप्रैल २०१४.









Comments

Popular posts from this blog

जानिए सिद्ध कुंजिका मंत्र, मंत्र के लाभ, अभ्यास की विधि|

आप केवल इतना भर जानते हैं कि चक्रव्यूह में #अभिमन्यु मारा गया था चक्रव्यूह में #अभिमन्यु मारा गया था

Shree Pretraj Sarkar Ji